img-fluid

बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का घरेलू बजट बिगाड़ दिया – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

November 13, 2026


सिरसा । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि बढ़ती महंगाई (Rising Inflation) ने आम आदमी का घरेलू बजट बिगाड़ दिया (Has disrupted household budget of Common Man) ।


  • सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने देश में बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित किया है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि खाद्य पदार्थों की महंगाई 8.94 प्रतिशत दर्ज की गई। बारह प्रमुख उपभोक्ता श्रेणियों में से ग्यारह में कीमतों में वृद्धि होना चिंताजनक है। विशेष रूप से प्याज, सब्जियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर सीमित आय वाले परिवारों पर पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को महंगाई के वास्तविक कारणों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण, आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता तथा बाजार की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगाई का सीधा संबंध रोजगार, आमदनी और आम नागरिक की क्रयशक्ति से है। जब परिवारों की आय के मुकाबले खर्च लगातार बढ़ता है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी बुनियादी आवश्यकताएं प्रभावित होती हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसान हितों की रक्षा, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल देने की पक्षधर रही है।कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए तथा गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग को वास्तविक आर्थिक राहत प्रदान की जाए।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved