img-fluid

बॉक्स ऑफिस पर होगा शाहिद कपूर और प्रभास की फिल्मों का क्लैश

June 04, 2025

मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास (Radiance) और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid kapoor) की फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है। दरअसल, शाहिद कपूर (Shahid kapoor) और तृप्ति डिमरी की फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम तो अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन इसकी स्टारकास्ट और रिलीज डेट बहुत पहले अनाउंस कर दी गई थी। इस फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर और रणदीप हुडा हैं।


  • प्रभास की फिल्म का नाम
    प्रभास की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ अप्रैल महीने की 10 तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। मंगलवार के दिन मेकर्स ने अनाउंस किया कि अब वे इस फिल्म को 5 दिसंबर के दिन रिलीज करेंगे। मतलब शाहिद कपूर की फिल्म के साथ प्रभास की फिल्म का क्लैश होगा।

    कब आएगा ‘द राजा साब’ का टीजर?
    प्रभास की फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। डायरेक्टर मारुति ने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी करते हुए बताया कि इसका टीजर 16 जून को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर रिलीज होगा। डायरेक्टर द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में प्रभास लाल रंग का पर्दा हाथ में लिए दिख रहे हैं। उनके पीछे दीवार पर नोटों की गड्डी पड़ी हुई है, जिसमें आग लगी हुई है।

    Share:

  • ईरान ने ढूंढ निकाले लापता हुए तीन भारतीय नागरिक, पाकिस्तानियों ने किया था किडनैप!

    Wed Jun 4 , 2025
    तेहरान । पिछले महीने ईरान (Iran) में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों (Indian Citizens) को छुड़ा लिया गया है। यह जानकारी भारत स्थित ईरानी दूतावास (Iranian Embassy) ने मंगलवार को तेहरान में मीडिया की खबरों के हवाले से दी। पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा था कि वह लापता भारतीयों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved