
नई दिल्ली। बीजेपी (BJP) के प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) पर निशाना साधा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति कठिन परिश्रम से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद (Highest Constitutional Post) तक पहुंचता है, तो कांग्रेस के नेताओं को उससे जलन होने लगती है।
बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। ये कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को दिखा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे, द्रौपदी मुर्मू को मुर्मा जी बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को कोविड बुलाते हैं। खरगे, द्रौपदी मुर्मू जी को भू-माफिया बताते हैं और कहते हैं कि ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं। राहुल गांधी के इशारे पर रिमोट कंट्रोल वाले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जो आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं, उस पर पूरा देश थू-थू कर रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved