img-fluid

प्रेरणास्रोत हैं 88 साल के रिटायर्ड IPS, सड़कों पर कूड़ा उठाते देख भावुक हो गए आनंद महिंद्रा

July 24, 2025

नई दिल्ली। देश की की सफाई हो या तरक्की, यहां रहने वाले हर व्यक्ति का योगदान होना जरूरी है। आईपीएस (IPS) के तौर पर देश की सेवा करने के बाद 88 साल के इंद्रजीत सिंह सिद्धू (Inderjit Singh Sidhu) की कहानी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा की गाथा (Inspiration story) है। इस उम्र में भी इंद्रजीत सिंह सिद्धू सुबह-सुबह एक साइकल कार्ट लेकर चंडीगढ़ की सड़कों की सफाई करने निकल जाते हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Industrialist Anand Mahindra) ने उनका वीडियो शेयर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे शांत योद्धा को सलाम किया है।


आनंद महिद्रा ने लिखा, चंडीगढ़ के श्री इंद्रजीत सिंह सिद्धू की यह क्लिप मुझे किसी ने भेजी थी। चंडीगढ़ सेक्टर 49 की शांत गलियों में वह सुबह 6 बजे निकल पड़ते हैं। इंद्रजीत सिंह सिद्धू एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं। एक साइकल कार्ट और अपने कर्तव्य की भावना को लेकर वह धीरे-धीरे चलकर सड़क के किनारे से कूड़ा-कचरा बीनते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, उनका कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण लिस्ट में चंडीगढ़ के निचले पायदान पर रहने से वह बेहद दुखी थे। हालांकि शिकायत की जगह उन्होंने कर्म का रास्ता चुना। आनंद महिंद्रा ने कहा, इंद्रजीत सिंह जी द्वारा साफ किया गया एक-एक कचरा सफाई से कहीं बढ़कर है। यह एक मिसाल है, यह एक विश्वास है। उनका काम उम्र की परवाह किए बिना जीवन को सार्थक बनाने का विश्वास जगाता है।

आनंद महिंद्रा ने कहा, इस दुनिया में युवा अकसर जल्दबाजी में रहते हैं। लेकिन एक पूर्व पुलिस अधिकारी के स्थिर कदम हमें बताते हैं कि जीवन का उद्देश्य कभी खत्म नहीं होता। सेवा करने का समय कभी समाप्त नहीं होता। महिंद्रा ने कहा, सड़कों के इस शांत योद्धा को सलाम है।

Share:

  • हवा में उड़ते फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के दो घंटे बाद बीच रास्ते से लौटा विमान

    Thu Jul 24 , 2025
    नई दिल्‍ली । एयर इंडिया(Air India) के विमानों(Planes) में समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस (India Express)की फ्लाइट (Flight)का है। दोहा के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दो घंटे के बाद कालीकट एयरपोर्ट पर लौट गया। बताया जाता है कि विमान में कुछ तकनीकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved