img-fluid

चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ISS पर पहुंचा स्पेसएक्स, 15 घंटे में पूरा किया सफर

August 02, 2025

डेस्क। स्पेसएक्स (SpaceX) कैप्सूल शनिवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों (Four Astronauts) को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) पर पहुंचा। नासा (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने के बाद से लेकर स्टेशन तक पहुंचने में कैप्सूल ने 15 घंटे का समय लिया। अंतरिक्ष स्टेशन पर गए चार अमेरिकी, रूसी और जापानी अंतरिक्ष यात्री स्टेशन पर छह महीने बिताएंगे और परिक्रमा करेंगे। इसके अलावा स्पेसएक्स आईएसएस में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बुधवार तक वापस आएगा।


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नासा के जेना कार्डमैन और माइक फिन्के, जापान के किमिया युई और रूस के ओलेग प्लाटोनोव गए हैं। जैसे ही कैप्सूल ने दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर डॉक किया तो फिन्के ने रेडियो पर कहा कि हैलो, अंतरिक्ष स्टेशन। अब अंतरिक्ष स्टेशन पर यात्रियों की कुल संख्या अस्थायी रूप से 11 हो गई। उनका स्वागत करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों ने उनके लिए ठंडे पेय और गर्म भोजन की व्यवस्था की थी।

बता दें कि जेना कार्डमैन और एक अन्य अंतरिक्ष यात्री को पिछले साल स्पेसएक्स की एक उड़ान से नासा ने भेजा था। जब बोइंग स्टारलाइनर परीक्षण के लिए पायलट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को भेजा गया तो कार्डमैन को वापस बुला लिया गया था। वहीं माइक फिन्के और किमिया युई को पहले स्टारलाइनर मिशन के लिए प्रशिक्षण लेने जाना था। लेकिन थ्रस्टर और अन्य समस्याओं के कारण स्टारलाइनर के 2026 तक उड़ान भरने के बाद दोनों स्पेसएक्स में चले गए। वहीं कुछ साज्ल पहले अज्ञात बीमारी के कारण प्लाटोनोव को सोयुज प्रक्षेपण दल से हटा दिया गया था।

Share:

  • विदेशी पर्यटक को कूड़ा उठाते देख भड़कीं कंगना रनौत, गंदगी फैलाने वालों को कही ये बात

    Sat Aug 2 , 2025
    डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक विदेशी पर्यटक (Foreign Tourist) को कूड़ा (Garbage) उठाते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया भी दी है। हाल ही में एक्ट्रेस-पॉलिटिशयन कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved