img-fluid

प्रेमानंद महाराज को किडनी देना चाहते हैं राज कुंद्रा, पत्नी शिल्पा शेट्टी संग पहुंचे वृंदावन, जताई ये इच्छा

August 14, 2025

वृंदावन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ वृंदावन पहुंचीं। दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान दोनों ने संत पर प्रेमानंद से एकांत में विशेष वार्तालाप भी किया। सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने अपनी किडनी प्रेमानंद महाराज को देने की इच्छा जताई। लेकिन संत प्रेमानंद महाराज ने विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा, आप स्वस्थ रहें, यही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अभिनेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और तस्वीरें लेने के लिए होड़ मच गई।

Share:

  • क्या आप टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं? जानें इसके संकेत और इसे कैसे.....

    Fri Aug 15 , 2025
    मुंबई । रिश्तों में जीवन (life in relationships) की खूबसूरती छिपी होती है। एक अच्छा रिश्ता हमें जीवन (good relationship us life) के हर उतार-चढ़ाव का सामना करने की ताकत देता है। लेकिन कभी-कभी ठीक इसका उलटा भी हो जाता है। कुछ रिश्ते जीवन में जहर घोलने का काम करने लगते हैं। कुछ लोग होते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved