img-fluid

सीहोर वेयरहाउस में खड़े ट्रक में भीषण आग, दमकलकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

August 22, 2025

सीहोर। सीहोर शहर (Sehore City) के जमुनिया रोड स्थित साइलो वेयर हाउस (Silo Ware House) पर खड़े एक खाली ट्रक (Truck) में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग (Fire) लग गई। यह घटना करीब रात 12:45 बजे की है। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। आगजनी का यह मंजर आसपास के लोगों के लिए दहशत का कारण बन गया।

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड चालक आरिफ खान और फायरमैन अतीक खान ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से आसपास खड़े अन्य ट्रक और वेयरहाउस सुरक्षित बच गए, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।


  • घटना का वीडियो मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आग की लपटें रात के अंधेरे में आसमान तक उठ रही थीं और फायर ब्रिगेड की टीम उसे काबू करने में लगी हुई थी।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वेयरहाउस परिसर में अन्य ट्रक भी खड़े हुए थे। अगर आग उन तक पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन समय रहते दमकलकर्मियों के पहुंचने और सक्रियता से आग को काबू में कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में आगजनी का कारण ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है और विशेषज्ञ टीम भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है।

    Share:

  • क्‍या लैटरल एंट्री के जरिए होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण है या नहीं? सरकार ने राज्यसभा में दिया जवाब

    Fri Aug 22 , 2025
    नई दिल्‍ली । लैटरल एंट्री (lateral Entry) के जरिए होने वाली नियुक्तियों (Appointments) में आरक्षण (Reservation) है या नहीं? केंद्र सरकार (Central government) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में इस बात का जवाब दिया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Personnel Minister Jitendra Singh) ने बताया कि 2018 से लेकर अब तक कुल तीन बार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved