img-fluid

काजोल और ट्विंकल खन्ना का टॉक शो, जानें कब और कहां देख पाएंगे ‘टू मच’

September 11, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और राइटर और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle khanna) अपने नए टॉक शो के साथ जल्द ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। काजोल और ट्विंकल खन्ना दोनों इस शो को होस्ट करेंगी। इस शो का नाम है टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल। ये शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस शो में तमाम इंडियन सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर हिस्सा लेंगे।



कब से शुरू होगा काजोल और ट्विंकल का शो

बनिजय एशिया द्वारा निर्मित इस अनस्क्रिप्टेड टॉक शो में बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों के साथ अनफिल्टर्ड बातचीत होगी। शो 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। फैंस इस शो के लिए काफी उत्साहित हैं।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

इस शो के ऐलान वाले पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- काजोल के इंटरव्यूज बहुत मजेदार होते हैं। ये शो भी उतना ही मजेदार होगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वहीं, एक ने लिखा अगर शाहरुख गेस्ट के तौर पर आएंगे तो शाहरुख और काजोल को साथ देखकर मजा आ जाएगा। एक ने लिखा- काजोल और ट्विंकल दोनों ही बेबाक है। इस शो में खूब मजा आनेवाला है।

शो के गेस्ट लिस्ट की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आमिर खा इस शो में गेस्ट के तौर पर पहुंच सकते हैं।

Share:

  • जलडमरूमध्य में बढ़ी चीनी गतिविधियां... ताइवान अलर्ट, मिसाइल डिफेंस सिस्टम किए एक्टिव

    Thu Sep 11 , 2025
    ताइपे। ताइवान (Taiwan) जलडमरूमध्य (Strait) में चीनी सैन्य गतिविधियों (Chinese military activities) के बढ़ने से अलर्ट हो गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) (Ministry of Defense of Taiwan (MND) ने पिछले 24 घंटों में चीन की सैन्य गतिविधियों की निगरानी की सूचना दी। ताइवान न्यूज के अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved