img-fluid

वंदे भारत अब पाकिस्तानी बॉर्डर तक जाएगी, रेल मंत्री ने दिल्ली से पंजाब के नए रूट का किया ऐलान

September 24, 2025

नई दिल्‍ली । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने मंगलवार को पंजाब के लिए नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Trains) की घोषणा की है। रेल मंत्री ने बताया है कि नई वंदे भारत ट्रेन पंजाब (Punjab) में पाकिस्तानी सीमा से सटे डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर फिरोजपुर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ेगी। उन्होंने कहा है कि इस ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन का क्या होगा रूट?
हालांकि पंजाब के लिए घोषित इस वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक इस प्रस्ताव को अंतरिम से मंजूरी दे दी गई है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हर दिन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर छावनी स्टेशन (फिरोजपुर कैंट) से शुरू होगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं इसका स्टॉपेज फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत में होगा।


लगभग साढ़े छह घंटे का सफर
दिल्ली टू पंजाब के लिए चलने वाली इस ट्रेन को 486 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में 6 घंटे 40 मिनट लगेंगे। दिल्ली से यह ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी से शाम 4 बजे शुरू होगी और पूरी यात्रा में उन्हीं स्टॉप पर रुकेगी और रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

इस कार्यक्रम में पंजाब से आने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ उन्होंने राजपुरा और एसएएस नगर (मोहाली) के बीच एक रेल लिंक बनाने की भी घोषणा की है। यह रेल लिंक पंजाब के बड़े हिस्से को चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला ट्राइसिटी से सीधे और आसानी से जोड़ने में मदद करेगा।

Share:

  • यूरोपीय संघ का सुरक्षा प्लान : रूसी घुसपैठ को रोकने के लिए 'ड्रोन दीवार'

    Wed Sep 24 , 2025
    ब्रुसेल्स । यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य राष्ट्र रूस के विमानों और ड्रोनों द्वारा पोलैंड (Poland by drones) तथा एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाओं के बीच महाद्वीप की पूर्वी सीमाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक ‘ड्रोन दीवार’ स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। ईयू के कार्यकारी प्रवक्ता के अनुसार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved