img-fluid

क्या करते हैं फिल्म ‘दामिनी’ की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री के बच्चे?

September 26, 2025

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) ने 1995 में अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर (Harish Mysore) से शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। ‘हीरो’, ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की ये स्टार लंबे समय तक पर्दे से दूर रहीं, लेकिन 2024 में जब उनके बचों ने अपनी-अपनी फील्ड में कामयाबी हासिल कर ली तब उन्होंने वापसी का ऐलान किया। आइए आपको उनके बच्चों के बारे में बताते हैं।

[rlepost]
मीनाक्षी शेषाद्री के बच्चे

मीनाक्षी और उनके पति हरीश मैसूर के दो बच्चे हैं – बड़ी बेटी केंद्रा मैसूर और छोटा बेटा जोश मैसूर। दोनों अमेरिका में पले-बढ़े हैं। केंद्रा बिजनेस वर्ल्ड में नाम कमा रही हैं। वह एक फिनटेक कंपनी से जुड़ी हैं और स्टार्टअप कल्चर में अपना करियर बना रही हैं। वहीं जोश कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी उनका पैशन है और वह इसी फील्ड में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मां-बाप से मिली आजादी

मीनाक्षी शेषाद्री कई इंटरव्यूज में ये बात बता चुकी हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को करियर चुनने की पूरी आजादी दी। द केंद्रा और जोश को भारतीय संस्कार मिले हैं। मीनाक्षी ने उन्हें भरतनाट्यम, कत्थक और ओडिसी जैसे भारतीय नृत्य भी सिखाए हैं।

मीनाक्षी को मिला बच्चों का साथ

जब मीनाक्षी ने 28 साल बाद फिल्मों में लौटने का फैसला किया तो उनके बच्चों ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने मां से कहा—“अब आप अपने लिए जिएं।” आज दोनों अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं और मां की नई शुरुआत पर गर्व महसूस करते हैं।

Share:

  • ‘दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की जगह इस एक्टर को किया गया है कास्ट

    Fri Sep 26 , 2025
    मुंबई। करण जौहर (Karan Johar) की चर्चित फिल्म ‘दोस्ताना 2’ (Dostana 2) को लेकर बड़ी खबर सामने आई। पहले इस प्रोजेक्ट में कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर (Kartik Aaryan, Janhvi Kapoor) और लक्ष्य लालवानी को कास्ट किया गया था, लेकिन विवादों के बाद कार्तिक को फिल्म से बाहर कर दिया गया। अब उनकी जगह दूसरे एक्टर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved