img-fluid

शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नंबर 1 इंसान से तुलना होना मेरे लिए कॉम्प्लिमेंट, पापा हैं बीस्ट

November 20, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)के किंग खान शाहरुख (King Khan Shah Rukh)के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan)इन दिनों अपने काम और बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। आर्यन ने अभिनय की राह चुनने के बजाय निर्देशन और लेखन में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया है। उनकी वेब (Series The Bads of)सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। हालांकि स्टार किड होने के कारण आर्यन की तुलना अक्सर उनके पिता शाहरुख खान से की जाती है। अब आर्यन ने पहली बार इस तुलना पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे किसी तरह का दबाव मानने के बजाय अपने लिए तारीफ बताया है। आर्यन का कहना है कि जब उनकी तुलना देश के नंबर वन कलाकार से होती है तो उन्हें इसमें बुरा मानने की कोई वजह नजर नहीं आती।

टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आर्यन खान ने शाहरुख खान से अपनी तुलना को लेकर कहा कि हर किसी की तुलना उनसे की गई है। अगर वह भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। वह इस तुलना को कॉम्प्लिमेंट के तौर पर लेते हैं क्योंकि उनकी तुलना नंबर वन इंसान से हो रही है। आर्यन ने अपने पिता की तारीफ करते हुए उन्हें बीस्ट बताया। उनके इस बयान से साफ है कि वह शाहरुख की लोकप्रियता और उनके लंबे फिल्मी सफर का सम्मान करते हैं। साथ ही वह अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश में भी जुटे हुए हैं।

शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा में कई दशकों तक अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने रोमांटिक हीरो के रूप में शुरुआत की और बाद में एक्शन से लेकर निगेटिव किरदारों तक में दर्शकों का दिल जीता। उनकी फिल्मों और अभिनय का असर इतना बड़ा है कि उनके बच्चों के लिए भी उनसे तुलना होना स्वाभाविक माना जाता है। लेकिन आर्यन ने अभिनय के बजाय कैमरे के पीछे काम करने का रास्ता चुना। उन्होंने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और अपनी रचनात्मक सोच को दर्शकों के सामने पेश किया।

आर्यन ने इससे पहले अपने पिता शाहरुख खान को निर्देशित करने का अनुभव भी साझा किया था। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शाहरुख को डायरेक्ट करना उनके लिए आसान रहा क्योंकि उनके पिता फिल्ममेकिंग और तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझते हैं। आर्यन के मुताबिक शाहरुख शूटिंग के दौरान अक्सर उनसे कम टेक लेने के लिए कहते थे। इससे यह भी पता चलता है कि सेट पर पिता और बेटे का रिश्ता होने के बावजूद काम के मामले में दोनों पेशेवर तरीके से आगे बढ़ते हैं। शाहरुख का लंबा अनुभव आर्यन के लिए निर्देशन के दौरान मददगार साबित हुआ।

अब आर्यन अपने चर्चित शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे सीजन की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने टाइम मैगजीन से बातचीत में इसके क्रिएटिव प्रोसेस पर भी बात की। आर्यन ने बताया कि शो की केंद्रीय कहानी वही रहेगी लेकिन उसे नए अंदाज में पेश करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। उनके मुताबिक किसी कहानी का विचार सामने लाना ही काफी नहीं होता बल्कि उसे लिखने और फिर पर्दे पर प्रभावी तरीके से उतारने की प्रक्रिया भी उतनी ही अहम होती है। वह नए सीजन में कहानी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं इस पर दर्शकों की नजर रहेगी।


  • वहीं शाहरुख खान की बात करें तो वह आने वाली फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण रानी मुखर्जी अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। करीना कपूर खान के स्पेशल सॉन्ग में नजर आने की भी जानकारी दी गई है। शाहरुख की पिछली फिल्म डंकी साल 2023 में रिलीज हुई थी। ऐसे में किंग को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है। दूसरी ओर आर्यन अपने निर्देशन के सफर को आगे बढ़ा रहे हैं। अब देखना होगा कि पिता की बड़ी विरासत के बीच आर्यन अपनी अलग पहचान कितनी मजबूत बना पाते हैं।

    Share:

  • वेलिंगटन टेस्ट में सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर अश्विन नाराज, गिल-गंभीर के चयन पर उठाए सवाल

    Fri Nov 20 , 2026
      नई दिल्ली ।भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच वेलिंगटन (Wellington) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के चयन को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नेतृत्व वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved