img-fluid

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब

July 14, 2020


इस्लामाबाद। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने  भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि राखचिकरी और खुइराटा सेक्टर में बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में उसके छह नागरिक घायल हो गए। वक्तव्य में आरोप लगाया गया कि भारतीय सेना “नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा के पास तोपखाने, मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोले दाग कर लगातार नागरिकों को निशाना बना रही है। पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि इस साल संघर्ष विराम का उल्लंघन होने की 1,659 घटनाओं में 14 लोग मारे गए और 129 अन्य घायल हो गए। वक्तव्य के अनुसार भारतीय पक्ष से 2003 में हुए समझौते का मान रखने को कहा गया है।

Share:

  • नेपालियों के लिए खतरा बने चीनी विमान, चीन ने नेपाल को लगाया अरबों का चूना

    Tue Jul 14 , 2020
    काठमांडू। अपने घटिया सामान के लिए विश्‍वभर में कुख्‍यात चीन ने अब अपने ‘मित्र’ नेपाल को चूना लगाया है। वही नेपाल जिसके प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इन दिनों चीन की शह पर भारत के खिलाफ लगातार जहरीले बयान दे रहे हैं। करीब 6 साल पहले चीन ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर नेपाल को अपने छह Y12e […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved