img-fluid

मुम्बई समेत महाराष्ट्र के कुछ जिलों में दस्तक देने वाला है चक्रवात शक्ति, चेतावनी जारी

October 04, 2025

मुम्बई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुछ जिलों में चक्रवात (Cyclone) दस्तक देने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात ‘शक्ति’ (Cyclone ‘Shakti’) को लेकर चेतावनी जारी की है। 4 से 7 अक्टूबर के बीच उच्च से मध्यम स्तर का चक्रवात अपना असर दिखा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए है। 4 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र तट (North Maharashtra coast) पर हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। चक्रवात की तीव्रता के आधार पर हवा की गति बढ़ सकती है।


  • आईएमडी के मुताबिक, समुद्री स्थिति बहुत खराब है। उत्तरी महाराष्ट्र तट पर 5 अक्टूबर तक समुद्र की सतह पर बदलाव देखने को मिलेगा। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों जैसे पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही, उत्तरी कोंकण के निचले इलाकों में घने काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान वातावरण में नमी की घुसपैठ के कारण भारी बारिश होगी और बाढ़ की संभावना जताई गई है।

    राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश
    महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी को देखते हुए कुछ निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासनों को अपने आपदा प्रबंधन सिस्टम सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों के लिए निकासी योजनाएं तैयार करने, पब्लिक एडवाइजरी जारी करने और समुद्री यात्रा से बचने की सलाह शामिल है। इसके अलावा, भारी बारिश के दौरान सुरक्षा उपाय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share:

  • कानून व्यवस्था संभल नहीं रही और दोष हमें दे रहे हो; बांग्लादेश की यूनुस सरकार को भारत का जवाब

    Sat Oct 4 , 2025
    नई दिल्‍ली । पूर्व प्रधानमंत्री(Former Prime Minister ) शेख हसीना(Sheikh Hasina) के सत्ता से जाने के बाद भी बांग्लादेश(Bangladesh) में आए दिनों हिंस्सा(violence) होती रहती है। हिंस्सा रोकने में नाकाम पड़ोसी मुल्क भारत पर दोष मढ़ रहा है। हालांकि भारत ने बांग्लादेश को कड़ी लताड़ लगाते हुए इस तरह की बयानबाजी पर लगाम लगाने को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved