img-fluid

माता वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम के चलते 5 से 7 अक्तूबर तक स्थगित

October 04, 2025

श्रीनगर। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) ने खराब मौसम (Bad weather.) के पूर्वानुमान की वजह से पांच से सात अक्तूबर तक यात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) को स्थगित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी की वजह से रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित इस पवित्र गुफा की यात्रा को स्थगित किया गया है। बाकी नवरात्रि के दौरान करीब 1.70 लाख से ज्यादा भक्तों ने माता के दर्शन किए और यात्रा सुचारू रूप से जारी रही थी।


सोशल मीडिया साइट एक्स पर श्राइन बोर्ड ने यात्रा स्थगित करने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को 5 से 7 अक्तूबर तक स्थगित किया जाता है। यात्रा 8 अक्तूबर से फिर से शुरू होगी। हालांकि भक्तों को आधिकारिक माध्यमों के माध्यम से मिलने वाली जानकारी से ही अपडेट रहना चाहिए।”

आपको बता दें, पहाड़ी इलाकों में हाल ही में बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाएं बड़ी हैं। ऐसे में अगर मौसम बिगड़ता है तो प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए ही श्राइन बोर्ड ने यह एहतियाती कदम उठाया है। इससे पहले भी 26 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद विनाशकारी भूस्खलन हुआ था। इसकी वजह से यात्रा करीब 22 दिनों तक स्थगित रही थी। इसके बाद 17 सितंबर को फिर से शुरू हुई थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य लोग घायल हो गए थे।

Share:

  • यूएन चीफ ने महात्मा गांधी को किया याद, खतरे में है शांति की नींव, मानवाधिकार तार-तार

    Sat Oct 4 , 2025
    वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) ने वैश्विक समुदाय से आपसी मतभेदों को दूर करने और कूटनीति को आगे बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि दुनिया में इस समय बढ़ते तनाव के बीच गांधी का शांति का संदेश नए सिरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved