मुंबई। फिल्मफेयर अवॉर्ड (Filmfare Awards) हर साल भारतीय सिनेमा जगत के हुनर को सराहता है। इस साल गुजरात में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें एक्टिंग से लेकर म्यूजिक और डायरेक्शन (Music, Direction) से लेकर कॉस्ट्यूम तक के क्षेत्र में लोगों को सम्मानित किया गया। अहमदाबाद के EKA अरीना में आयोजित हुए 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 को सुपरस्टार शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने होस्ट किया। रेड कार्पेट पर अक्षय कुमार से लेकर अनन्या पांडे तक ने अपनी दमदार एंट्री से सबको दीवाना बना दिया। तो चलिए जानते हैं कि इस साल किस कैटेगरी में किन कलाकारों ने बाजी मारी है।
कौन बना बेस्ट एक्टर, किस फिल्म ने मारी बाजी
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इस साल दो एक्टर्स के पास गया है। जहां ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए अभिषेक बच्चन को यह अवॉर्ड मिला, तो वहीं फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन इस कैटेगरी में बाजी मार ले गए। बेस्ट फीमेल एक्टर की बात करें तो आलिया भट्ट ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री की सबसे हुनरमंद अदाकाराओं में से एक हैं। ‘जिगरा’ फिल्म के लिए आलिया को इस कैटेगरी में बेस्ट फीमेल एक्टर का अवॉर्ड मिला है। कम बजट के बावजूद दमदार कहानी और म्यूजिक से सबका दिल जीत चुकी ‘लापता लेडीज’ साल की बेस्ट फिल्म बनी है। इसके अलावा किस कैटेगरी में किसने बाजी मारी है, चलिए जानते हैं 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 की पूरी लिस्ट।
लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर
किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स’)
आई वांट टू टॉक (शूजीत सरकार)
बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल)
अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक)
कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)
राजकुमार राव (श्रीकांत)
बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल)
आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)
प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल)
रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल)
छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम
राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्स
प्रशांत पांडे (सजनी – लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)
अरिजीत सिंह (सजनी – लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)
मधुबंती बागची (आज की रात – स्त्री 2)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
आदित्य सुहास जांभले (आर्टिकल 370)
कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
बेस्ट डेब्यू मेल
लक्ष्य (किल)
बेस्ट डेब्यू फीमेल
नितंशी गोयल (लापता लेडीज)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जीनत अमान
श्याम बेनेगल (मरणोपरांत)
आर डी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग टैलेंट इन म्यूजिक
अचिंत ठक्कर (जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज माही)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर
राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
राफे महमूद (किल)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
मयूर शर्मा (किल)
बेस्ट कॉस्ट्यूम
दर्शन जालान (लापता लेडीज)
बेस्ट साउंड डिजाइन
सुभाष साहू (किल)
बेस्ट एडिटिंग
शिवकुमार वी. पणिक्कर (किल)
बेस्ट एक्शन
सेयौंग ओह और परवेज शेख (किल)
बेस्ट वीएफएक्स
रीडिफाइन (मुंज्या)
बेस्ट कोरियोग्राफी
बॉस्को – सीजर (तौबा तौबा – बैड न्यूज)
बेस्ट स्टोरी
आदित्य धर और मोनिका ठाकर (आर्टिकल 370)
बेस्ट स्क्रीनप्ले
स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट डायलॉग
स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
एडैप्टेड स्क्रीनप्ले
रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved