
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट में छापेमारी (Restaurant) के खाद्य विभाग (Food Department raid) की टीम को कुछ ऐसा मिला कि उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। मामला बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सामने राशी रेस्टोरेंट का है। खाद्य विभाग की टीम ने यहां अचानक छापेमारी की तो रसोई का नजारा देख दंग रह गई। छाछ मे कीड़ें रेग रहे थे, रसोई में चूहे घूम रहे थे, और खुले में रखे खाने पर मक्खियां बैठी थीं। हद तो तब हो गई जब अधिकारियों ने इस गंदगी को लेकर रेस्टोरेंट मालिक से सवाल पूछा और उसने जवाब में कहा कि ये चूहे तो पालतू हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खाद्य सुरक्षा की टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की तो रसोई में चूह, कीड़े और मक्खियों केो अलावा रसोई में गंदी दीवारें बदबूदार माहौल और घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग भी पाया। खाद्य निरीक्षक प्रीति राय ने जब रेस्टोरेंट मालिक से रसोई में चूहों को लेकर सवाल किया, तो मालिक ने कहा- मैडम, ये हमारे पालतू हैं। वहीं जब सिलेंडर के बारे में पूछा गया, तो मालिक ने कहा, यह घरेलू सिलेंडर है, मैं इसे रिफिलिंग के लिए लाया हूं।
रेस्टोरेंट को किया सील
खाद्य विभाग ने मौके से खाने के सैंपल इकट्ठे किए और रेस्टोरेंट को सील करने का आदेश दिया। मालिक को सात दिनों के भीतर सभी खामियों को सुधारने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर अन्य रेस्टोरेंट्स और होटलों के लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved