
भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन सरकार (Dr. Mohan Government) ने बड़ा फैसला लिया है। किसानों (farmers) को तीन लाख तक जीरो प्रतिशत पर ब्याज मिलता रहेगा। प्रदेश के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें 800 से ज्यादा पद सृजित होंगे। वहीं सस्टेनेबल डेवलमेंट बेहतर काम करने वाले जिले को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
एमपी में गुरुवार को मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को 0% पर ब्याज लगातार मिलता रहेगा। 3 लाख तक का लोन 0% पर मिलेगा। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडोरी के अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे बेड संख्या 1000 से बढ़कर 1800 हो जाएगी। वहीं इसमें 810 नए पद सृजित होंगे। साथ ही सस्टेनेबल डेवलपमेंट बेहतर काम करने वाले जिले को पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार पाने वाले जिले को एक करोड़ दिया जाएगा। दूसरे जिले को 75 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सागर जिले में एक नवीन सिविल जज न्यायालय की स्थापना की स्वीकृति मिली भी मिली है। सागर जिले में नया न्यायालय का खंड बनेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved