img-fluid

MP: नशेड़ी युवक ने हनुमान जी की मूर्ति को पैरों से रौंदा, इलाके में भारी आक्रोश

October 23, 2025

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने हनुमान जी की प्रतिमा को पैरों से कुचल दिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर बैठ गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

घटना मझौली थाना क्षेत्र के खितौला पड़वार गांव की है। आरोपी की पहचान विनोद महोबिया के रूप में हुई है, जो रामपाल बाबा का अनुयायी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नशे में चूर विनोद हनुमान जी की मूर्ति पर पैर रखकर बैठा हुआ है और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। ग्रामीणों ने इस हरकत को देखते ही आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मझौली थाने पहुंचे और आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी अभद्रता धार्मिक भावनाओं का अपमान है और आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • MP भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर का दबदबा, गौरव, चावड़ा सहित चार पदाधिकारी

    Thu Oct 23 , 2025
    इंदौर। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में इस बार इंदौर को महत्व मिला है। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और पूर्व आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित इंदौर के चार नेता कार्यकारिणी में शामिल हुए है। सबसे चौकाने वाला नाम सांवेर के भगवान सिंह परमार का रहा। उन्हें एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved