img-fluid

जेठानी Vs देवरानी: नवादा के चुनावी रण में परिवार के अंदर टकराव, विरोधी के तौर पर प्रचार

October 25, 2025

नई दिल्‍ली । नवादा(Nawada) की हिसुआ सीट(Hisua seat) पर जेठानी और देवरानी एक-दूसरे के सामने उतर आई हैं। हिसुआ से छह बार लगातार विधायक रहे दिवंगत आदित्य सिंह(Late Aditya Singh) की बहू और मौजूदा विधायक नीतू कुमारी इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में है। वहीं दूसरी तरफ उनकी देवरानी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आभा देवी बीजेपी प्रत्याशी अनिल सिंह के पक्ष में एनडीए के चुनाव प्रचार में उतर गई हैं। जिसके बाद चुनावी रण में अब जेठानी और देवरानी आमने-सामने हैं।

बताया जा रहा है कि हिसुआ की राजनीति के माहिर पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत आदित्य सिंह के घर का विवाद सतह पर आया है। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में देवरानी आभा देवी ने अपनी जेठानी नीतू कुमारी के पक्ष में प्रचार किया था। तब लोगों को लगा था कि परिवारिक विवाद थम गया है। लेकिन 2025 में अब नवादा में देवरानी-जेठानी के बीच होने वाले कैंपन वॉर छिड़ गई है। नीतू और आभा दोनों आदित्य सिंह की पुत्रवधू हैं।


आपको बता दें 2020 के चुनाव में नीतू सिंह ने कांग्रस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होने बीजेपी के अनिल सिंह को 16 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। वहीं बीएसपी के आजाद गीता प्रसाद तीसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन एक बार फिर इस सीट पर नीतू सिंह का मुकाबला बीजेपी के अनिल सिंह से हैं।

Share:

  • हरियाणा कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह पर CLU मामले में चार्जशीट दायर, नेता की मुश्किलें बढ़ीं

    Sat Oct 25 , 2025
    नई दिल्‍ली । चेंज ऑफ लैंड यूज (change of land use) सीडी कांड(CD scandal) ने हरियाणा की सियासत(Haryana politics) में एक बार फिर हलचल मचा(stirred up) दी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को इस मामले में आरोपी बनाते हुए नारनौल कोर्ट में चालान (आरोपपत्र) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved