img-fluid

US : तीन शोधकर्ताओं की मौत बनी रहस्य, एलियन ने कर दी हत्या या कोई और साजिश?

October 31, 2025

डेस्क. अमेरिका (America) के ओहायो (Ohio) में स्थित राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस (Wright-Patterson Air Force Base) पर तीन एयर फोर्स कर्मचारियों की अचानक मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इन सभी कर्मचारियों की मौत 24 और 25 अक्टूबर को हुई है। यह मौतें किसी को सामान्य हादसा लग सकती है, लेकिन लोग इन मौत को एलियन से जोड़ रहे हैं। इस बेस की यूएफओ (UFO) से जुड़ी पुरानी कहानियों के कारण साजिश की थ्योरी बनाई जा रही है। अब सवाल है कि क्या है सिर्फ संयोग है या कोई रहस्य है?

क्या है मौतों का रहस्य?
राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस के अधिकारियों ने 28 अक्टूबर को एक बयान जारी कर कहा कि तीनों मृतक बेस पर काम करते थे। उन्होंने अधिकारी की पहचान बताई। मरने वालों में फर्स्ट लेफ्टिनेंट जेमी गस्टिटस (25 वर्ष) शामिल हैं। यह 711वीं ह्यूमन परफॉर्मेंस विंग में कार्यरत थीं। यहां पर इंसानों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने पर शोध किया जाता है, जिनमें सैनिकों को ज्यादा ताकतवर बनाने के तरीके शामिल हैं।


जेमी प्रिचर्ड (33 वर्ष), जो एयर फोर्स लाइफ साइकिल मैनेजमेंट सेंटर में हथियार प्रणालियों के जीवन चक्र का प्रबंधन का काम देखती थीं। इनका काम था कि हथियारों को लंबे समय तक इस्तेमाल योग्य कैसे रखा जाए। जेकब प्रिचर्ड (34 वर्ष) और यह 88वीं एयर बेस विंग के लैब में काम करते थे। जेकब और जेमी पति-पत्नी थे।

पुलिस जांच के मुताबिक, सभी मौतें एक डबल मर्डर-सुसाइड का मामला लग रही हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि 25 अक्टूबर की सुबह करीब 2 बजे जेकब प्रिचर्ड ने अपनी पत्नी जेमी की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने जेमी के शव को कार के ट्रंक में डाल दिया। इसके बाद वह सहकर्मी जेमी गस्टिटस के अपार्टमेंट में घुस गए और गस्टिटस को गोली मार दी। इसके बाद जेकब ने खुद को गोली मार ली। उनका शव कार के पास मिला, जहां ट्रंक खुला था।

ओहायो ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन (BCI) और एयर फोर्स ऑफिस ऑफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन इन मौतें की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है कि आखिर जेकब ने ऐसा क्यों किया? बेस की तरफ से कहा गया है कि घटना बेस के बाहर घटी है, लेकिन तीनों कर्मचारी महत्वपूर्ण विभागों में काम करते थे।

राइट-पैटरसन बेस यूएफओ की कहानियों से जुड़ा है। 1947 में न्यू मैक्सिको के रोजवेल में एक यूएफओ के क्रैश होने की थ्योरी सामने आई थी। उसके मलबे और तीन फुट लंबे स्लेटी रंग के एलियन शवों को इसी बेस के हैंगर 18 में छिपाने की बात कही गई थी। लोगों का मानना है कि यहां पर गुप्त शोध किया जाता है। उदाहरण के तौर पर एलियंस की तकनीक से इंसानों को सुपरह्यूमन बनाने का काम।

गुस्टिटस का इंसानी परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम करती थीं, जिसका एलियन थ्योरी से संबंध जुड़ता है। प्रिचर्ड दंपति हथियारों और लैब पर काम करते थे। सोशल मीडिया पर लोगों का सवाल है कि क्या यह सभी एलियन और यूएफओ के रहस्य को जान गए थे। कुछ लोगों का कहना है कि क्या एलियन ने इनकी हत्या कर दी।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह मामला घरेलू झगड़े या मानसिक तनाव से जुड़ा है। कोई भी यूएफओ सबूत नहीं मिला है। लेकिन इसके बाद भी, बेस की गोपनीयता की वजह से थ्योरी फैल रही हैं।

Share:

  • MP : शहडोल में दिनदहाड़े मजिस्ट्रेट के घर में लाखों के जेवरात चोरी

    Fri Oct 31 , 2025
    शहडोल.  शहडोल (Shahdol) जिले के जयसिंहनगर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate) के सरकारी आवास (government House) में दिनदहाड़े चोरी की चौंकाने वाली वारदात सामने आई. बैखौफ चोरों ने न्यायिक अधिकारी के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चुरा लिए और मौके से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved