img-fluid

उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को बड़ी राहत, गुजरात हाई कोर्ट ने 6 माह की अंतरिम जमानत दी

November 06, 2025

डेस्क। गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat High Court) ने रेप (Rape) के दोषी आसाराम (Asaram) को छह महीने की अंतरिम जमानत (Interim Bail) दे दी है। यह फैसला उसकी चिकित्सकीय स्थिति और उपचार के अधिकार को देखते हुए सुनाया गया है। 86 वर्षीय आसाराम हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित है।

आसाराम पक्ष ने दलीलें दी कि जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को 6 महीने के लिए जमानत दी है। वे हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं। आसाराम की उम्र 86 वर्ष है, और उन्हें उपचार का अधिकार है। यदि 6 महीनों में अपील की सुनवाई आगे नहीं बढ़ती, तो वे फिर से जमानत के लिए आवेदन कर सकेंगे।


कोर्ट का कहना है कि आसाराम की चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए जोधपुर हाई कोर्ट ने उसे जमानत दी थी, इसलिए गुजरात हाई कोर्ट अलग रुख नहीं अपना सकता। यदि राजस्थान सरकार इस जमानत को चुनौती देती है, तो गुजरात सरकार भी ऐसा कर सकेगी। सरकार की ओर से कहा गया कि अगर जोधपुर जेल में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं हों, तो उसे साबरमती जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है।

Share:

  • नौरादेही टाइगर रिजर्व बनेगा चीतों का नया ठिकाना, 2026 तक पहुंचेंगे अफ्रीकी मेहमान

    Thu Nov 6 , 2025
    डेस्क: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) अब चीतों की दहाड़ से भी गूंजने वाला है. सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैला वीरांगना रानी दुर्गावती नौरादेही टाइगर रिजर्व अब देश में चीतों के तीसरे घर के रूप में जाना जाएगा. कूनो और गांधी सागर के बाद यह नया ठिकाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved