img-fluid

Weather Update: पहाड़ों में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे, इन इलाकों में हो सकती है बारिश

November 11, 2025

नई दिल्ली. पहाड़ों (mountainous) पर शुष्क मौसम (dry season) के बीच तापमान (temperature) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जगह पारा शून्य से नीचे पहुंच चुका है। श्रीनगर में रविवार रात इस सीजन में सबसे सर्द (पारा -0.1 डिग्री) रही। वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ताबो में पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ठिठुरन बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 11-12 नवंबर को केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा आदि राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनेगी। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार की रात इस सीजन में सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। कांगडा, मंडी, सोलन और हमीरपुर समेत 19 स्थानों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। ताबो में माइनस पांच डिग्री तक रात का तापमान पहुंच गया है। कुकुमसेरी और कल्पा का पारा भी माइनस में चल रहा है। प्रदेश में 16 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।


कश्मीर : पहलगाम में सबसे कम तापमान
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जल्द बर्फबारी का अनुमान है। इससे न्यूनतम पारा और नीचे आएगा जबकि अधिकतम अभी स्थिर रहेगा। राज्य में पहलगाम में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है।

राजस्थान में रात का तापमान घट रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में रविवार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नागौर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री कम रहा।

Share:

  • खुलासा : पाकिस्तान रूस में घुसकर डिफेंस टेक्नीक चुराने की कर रहा था कोशिश

    Tue Nov 11 , 2025
    इस्‍लामाबाद । बीते मई महीने में जंग के मैदान में भारत के हाथों बुरी तरह पिटने वाला पाकिस्तान (Pakistan) अब चोरी पर उतर आया है। अपने एयर डिफेंस सिस्टम्स (Air Defense Systems) की नाकामी के बाद पाकिस्तान रूस (pakistan russia) में घुसकर डिफेंस टेक्नीक चुराने की कोशिश कर रहा था। हाल ही में सामने आई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved