
डेस्क। एल्बम ‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ (Sounds of Kumbha) को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम कटेगरी (Global Music Album Category) में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Award) के लिए नामांकन मिला है। यह एल्बम महाकुंभ उत्सव से प्रेरित है। एल्बम को गायक-कंपोजर सिद्धांत भाटिया की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। यह भारतीय संगीत के लिए एक बड़ी कामयाबी है।
इस एल्बम में 12 गीत हैं। इसमें भारत और विदेशों के लगभग 50 कलाकारों ने काम किया है। एल्बम में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए महाकुंभ की भावना को दर्शाया गया है। महाकुंभ इस साल जनवरी और फरवरी में 45 दिनों तक हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने हिस्सा लिया था।
‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ एल्बम में प्रयागराज से लाइव फील्ड रिकॉर्डिंग की गई। इसमें प्राचीन मंत्र शामिल किए गए। इसमें बाइनॉरल बीट्स को भी शामिल किया गया है।
इस एल्बम को बनाने में सिद्धांत भाटिया के अलावा जिम किमो वेस्ट, राघव मेहता, मैडी दास, रॉन कोरब, चारू सूरी और देवराज सान्याल ने सहयोग किया है। एल्बम में वी सेल्वगनेश, राजा कुमारी, आदित्य गढ़वी, कनिका कपूर, कला रामनाथ, भानुमती नरसिम्हन, प्रवीण गोडखिंडी, अजय प्रसन्ना और कल्याणी नायर जैसे लोगों का योगदान है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved