img-fluid

Dhanteras 2026: धनतेरस पर जरूर करें घर के इन 5 कोनों की सफाई, कुबेर-लक्ष्मी का होगा वास

November 05, 2026

नई दिल्ली: 6 नवंबर यानी कल से पंचदिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है. इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार के साथ होती है. इसलिए धनतेरस-दिवाली से पहले ही लोग अपने घर की साफ-सफाई करना शुरू कर देते हैं. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और खुशियों का संचार होता है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि धनतेरस से पहले घर के चार कोनों को साफ करना बहुत जरूरी है. ऐसा करने वालों के घर ही कुबेर महाराज, धन्वंतरि और मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं.

1. ईशान कोण
वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को बेहद पवित्र माना गया है. घर की इस जगह को देवताओं का स्थान कहा जाता है. यही वजह है कि पूजा घर बनाने के लिए घर की इसी दिशा को प्राथमिकता दी जाती है. धनतेरस के दिन इस कोने की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए. यहां धूल-मिट्टी, कूड़ा-कचरा या गैर-जरूरी सामान जमा करके नहीं रखना चाहिए.


  • 2. पूर्व दिशा
    धनतेरस के दिन घर की पूर्व दिशा को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इस दिशा का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि पूर्व दिशा में स्वच्छता बनाए रखने से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है. इसलिए इस हिस्से में जमा धूल और अनावश्यक सामान को हटाकर अच्छी तरह सफाई करें.

    3. उत्तर दिशा
    वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसे कुबेर देव की दिशा भी माना जाता है. ऐसे में धनतेरस पर घर के उत्तरी हिस्से की सफाई करना शुभ माना जाता है. इस दिशा में खराब या अनुपयोगी चीजें जमा करने से बचें और जगह को व्यवस्थित रखें. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक संपन्नता बनी रहती है.

    4. ब्रह्म स्थान
    घर के बिल्कुल मध्य भाग को वास्तु शास्त्र में ब्रह्म स्थान कहा जाता है. इसे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है. धनतेरस के अवसर पर इस स्थान की विशेष रूप से सफाई करनी चाहिए. यहां अनावश्यक सामान, कबाड़ या ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए, जिनसे जगह अव्यवस्थित दिखाई दे. ब्रह्म स्थान को खुला, स्वच्छ और व्यवस्थित रखना वास्तु के लिहाज से अच्छा माना जाता है.

    5. छत, बालकनी, मुख्य द्वार
    घर के अंदरूनी हिस्सों के अलावा छत, बालकनी, मुख्य द्वार और स्टोर रूम जैसी जगहों की भी साफ-सफाई कर लें. इन जगहों पर टूटा-फूटा सामान या जंग लगी हुई चीजें बिल्कुल न रखें. अगर आपने मुख्य द्वार और बालकनी में मरझाए या बेजान पौधे रखे हुए हैं तो उन्हें भी हटा दें. उनकी जगह नए पौधे रखना उत्तम होगा.

    Share:

  • हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस, हेमंत कटारे और आतिफ अकील ने उठाए सवाल

    Thu Nov 5 , 2026
    भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) के मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब इस मामले में कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और आतिफ अकील ने निर्वाचन अधिकारी के फैसले पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved