img-fluid

MP में ‘SIR’ के बीच चुनाव आयोग दफ्तर पहुंची कांग्रेस, आरिफ मसूद ने लगाया ये आरोप

November 24, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बीच कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस ने SIR को लेकर आ रही परेशानियों की शिकायत की। साथ ही तारीख बढ़ाने की भी मांग की।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि अब तक 50% फॉर्म भी नहीं बंटे हैं। जनता और बीएलओ दोनों को इस बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। गलत फॉर्म भरे जा रहे हैं। इससे पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल बना हुआ है। हमारे कई बीएलओ की इन सबके चलते मौत हो गई है। अधिकारी कमरों में बैठकर मॉनिटरिंग कर रहे, इन्हें जमीन पर उतरकर स्थिति देखना चाहिए।


विधायक ने आगे बताया कि कलेक्टर को स्पष्ट बाइट जारी कर यह कहना चाहिए कि किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटेगा, सबके फॉर्म लिए जाएंगे। हम जनता से अपील करते हैं कि वह इस प्रक्रिया में शामिल होकर अपना फॉर्म जरूर भरें, तभी हम जनता की लड़ाई लड़ पाएंगे।

Share:

  • ढाका में भारत की चमक: एशियन आर्चरी 2025 में विश्व नंबर 1 रैंकिंग और ऐतिहासिक 10 पदक

    Mon Nov 24 , 2025
    ढाका। भारत ने ढाका में आयोजित 24वीं एशियन आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में अपने सबसे प्रभावी अभियानों में से एक दर्ज किया, जहाँ देश ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते और विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल की। रिकर्व में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि भारत का सबसे बड़ा क्षण रिकर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved