img-fluid

इंदौर: दिन और रात का तापमान गिरा, ठंड बेअसर

November 28, 2025

रात के न्यूनतम तापमान में आई 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट

इंदौर। शहर (Indore) के तापमान (temperatures) में लगातार उतार-चढ़ाव (ups and downs) देखने को मिल रहा है। कल एक बार फिर दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद भी ठंड का असर कमजोर ही रहा। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में कमी के आसार नहीं हैं, जिसके कारण हलकी ठंड का ही माहौल बना रहेगा।



विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.4 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 1.2 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। इस तरह तापमान सामान्य और सामान्य से ज्यादा होने की स्थिति में शहर को तीखी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थमने और हवाओं का रुख भी पूर्वी होने से शहर में आ रही ठंडी हवाओं का असर कमजोर हुआ है।

दिसंबर की शुरुआत भी होगी गर्म
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले 10 से 15 दिनों में दिन का तापमान 28 से 29 डिग्री और रात का 14 से 15 डिग्री के बीच ही रहने की उम्मीद है। इसके कारण दो दिन बाद शुरू हो रहे दिसंबर की शुरुआत भी लगभग गर्म ही होगी और पहला पखवाड़ा भी ज्यादा ठंड से भरा नहीं होगा। हालांकि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी और शहर फिर शीतलहर की चपेट में नजर आएगा।

Share:

  • इंदौर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर 11 बीएलओ को नोटिस

    Fri Nov 28 , 2025
    इंदौर. इंदौर (Indore) जिले में मतदाता सूची (voter list) के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन (Administration) द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा एक ओर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइज़रों को सम्मानित किया जा रहा है, वहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved