img-fluid

‘टैरिफ मेरा पांचवा पसंदीदा शब्द’, डोनाल्ड ट्रंप ने गिनाए फायदे

December 20, 2025

नॉर्थ कैरोलिना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) में अपने भाषण में एलान किया कि नए साल से अमेरिकी नागरिकों को इतिहास की सबसे बड़ी कर कटौती (Deduction) का लाभ मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि इसमें टिप्स पर कर नहीं लगेगा, ओवरटाइम पर कर नहीं लगेगा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सोशल सिक्योरिटी पर कर नहीं लगेगा।

ट्रंप ने अपने भाषण में कहा चार साल के संकट और गिरावट के दौरान पूरी दुनिया हमारी हंसी उड़ाती रही। लेकिन अब हम अमेरिका के सबसे शानदार वर्षों की शुरुआत कर रहे हैं। इसे ‘अमेरिका का गोल्डन एज’ कहा जाता है। पिछले 10 महीनों में हमारी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, महंगाई रुक गई है, मजदूरी बढ़ी है और कीमतें कम हुई हैं। हमारा राष्ट्र मजबूत है, अमेरिका वापस आ गया है।


राष्ट्रपति ने आगे कहा हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे और आपकी मदद से अमेरिका फिर से शक्तिशाली और समृद्ध बनेगा। हम अमेरिका को महान बनाएंगे। ट्रंप ने करों पर अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहले उनका पसंदीदा शब्द ‘टैरिफ’ था, लेकिन अब यह उनका पांचवां पसंदीदा शब्द बन गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने अमेरिकी ऊर्जा के खिलाफ कट्टर वामपंथियों की मुहिम को खत्म कर दिया है। उन्होंने ‘ग्रीन न्यू स्कैम’ को रद्द किया और ‘ड्रिल, बेबी, ड्रिल’ का आदेश जारी किया। ट्रंप के मुताबिक, इसके बाद पेट्रोल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। अमेरिकी कामगारों की सुरक्षा के लिए सरकार ने विदेशी कारों पर 25 प्रतिशत, विदेशी स्टील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके अलावा नॉर्थ कैरोलिना के फर्नीचर उद्योग को बचाने के लिए 25, 30 और 50 प्रतिशत तक टैरिफ लागू किए गए हैं।

Share:

  • खराब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल टी20 में बरकरार रख पाएंगे उपकप्तानी? सैमसन के होने से बढ़ा दबाव

    Sat Dec 20 , 2025
    नई दिल्ली। भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। गिल चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पांचवां टी20 मैच नहीं खेल सके थे और उनकी जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। सैमसन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved