img-fluid

MP: विदिशा में लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने की युवक की हत्या

January 05, 2026

विदिशा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक लड़के को लड़की के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने के चलते अपनी जान गंवानी पड़ गई। मृतक की पहचान 22 साल के शुभम चौबे उर्फ नंदू के तौर पर हुई है। शुभम पेशे से एसी (AC) रिपेयरिंग का काम करता था।

कुछ समय पहले उसने एक लड़की के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया था और आरोपी ‘चुन्नी’ और उसके साथियों को टोका था। उस वक्त यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था, लेकिन आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही। आरोपियों ने इसका बदला शनिवार को लिया और चाकू मारकर शुभम की हत्या कर दी।


  • एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात करीब 8 बजे, आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शुभम के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। उन्होंने शुभम को घर से बाहर बुलाया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन डर की वजह से कोई भी शुभम को बचाने आगे नहीं आया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल शुभम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान कर रही है। आरोपियोंै को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share:

  • MP: जेठ ने विधवा बहू पर किया था एसिड अटैक... नवंबर से जंग लड़ रही पीड़िता ने तोड़ा दम

    Mon Jan 5 , 2026
    इंदौर। ग्वालियर (Gwalior) के कंपू इलाके (Kampu area) में नवंबर महीने में एक शख्स ने अपनी विधवा बहू (Widowed daughter-in-law ) पर तेजाब से हमला (Acid attack) कर दिया था। आरोपी पीड़िता का जेठ है। बहू ने जेठ से शादी करने से मना कर दिया था। महिला के पति की मौत के बाद आरोपी उस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved