
नई दिल्ली । तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)की साल 2026 में एक या दो नहीं, चार फिल्में आने वाली हैं। दरअसल अजय देवगन (Ajay Devgn)की ‘रेड 2’, रजनीकांत (रजनीकांत)की ‘जेलर’ (जेलर)और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)की फिल्म ‘स्त्री 2’ में सिर्फ तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग दिखाया गया है। ऐसे में उनके फैंस उनकी एक्टिंग को मिस कर रहे हैं। वे उन्हें पूरी फिल्म में एक्टिंग करते देखना चाहता है। यही कारण है आज हमने उन फिल्मों की लिस्ट बनाई है जिनमें तमन्ना स्ट्रॉन्ग रोल प्ले करती दिखेंगी।
ये एक्शन एडवेंचर फिल्म हैं। इस फिल्म में तमन्ना के साथ अजय देवगन और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना का इस फिल्म में काफी स्ट्रॉन्ग रोल होगा। उनका रोल ‘रेडेम्पशन आर्क’ (redemption arc) पर बेस्ड होगा।
2. व्वान (Vvan)
रिलीज डेट: 15 मई, 2026
इस फिल्म में तमन्ना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे। सामने आए मोशन पोस्टर में तमन्ना को जंगल में नंगे पैर भागते और हाथ में दिया लिए दिखाया गया है, जो प्राचीन लोक कथाओं और रहस्यों से जुड़ा है। उनका रोल काफी रहस्यमयी और फोक-थ्रिलर (folk-thriller) शैली पर बेस्ड है।
3. ओ’ रोमियो (O’ Romeo)
रिलीज डेट: 13 फरवरी, 2026 (वेलेंटाइन डे विंडो)
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बन रही इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में तमन्ना लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी होंगे। बताया जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में एक नया और फ्रेश डायनामिक लेकर आएगा।
4. वी. शांताराम (V. Shantaram)
रिलीज डेट: 2026
ये फिल्म तमन्ना के करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म होगी। दरअसल, ये एक बायोपिक है और इसमें तमन्ना दिग्गज एक्ट्रेस जयश्री (Jayashree) के किरदार में दिखेंगी। बता दें, जयश्री, महान फिल्म निर्माता वी. शांताराम की दूसरी पत्नी थीं। जयश्री खुद एक बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने ‘डॉ. कोटनिस की अमर कहानी’ और ‘शकुंतला’ जैसी फिल्मों में काम किया था। तमन्ना को इस फिल्म में 1930 और 40 के दशक के ‘विंटेज लुक’ में दिखाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved