जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

सेब खाने के फायदें जरूर लेकिन ज्‍यादा सेवन से होंगे नुकसान, जानें रोज़ाना कितने खाना चाहिए?

सेब लाल या हरे रंग का फल है, जो विटामिन से भरपूर होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘मेलस डोमेस्टिका’ (Melus domestica) कहते हैं। सेब (Apple) को बीमारी से दूर रखने वाला फल माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व (Nutrients) पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद (Beneficial) होते हैं। इसी के चलते एक कहावत बहुत फेमस है। ‘An apple a day keeps the doctor away’ यानी एक दिन में एक सेब खाना डॉक्टर को दूर रखता है। लेकिन बहुत लोग ऐसे भी हैं जो कि एक दिन में एक नहीं बल्कि कई सेब खा लेते हैं। उनको शायद ये लगता है कि ऐसा करने से वो और भी ज्यादा फिट रह सकते हैं। लेकिन बता दें कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन फायदे की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइये आज जानते हैं कि सेब के ज्यादा सेवन से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है और एक दिन में कितने सेब खाना सही है।

वजन बढ़ सकता है
सेब का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने (weight gain) की दिक्कत भी आपके सामने आ सकती है। सेब में भरपूर मात्रा में कार्ब्स पाया जाता है। अगर आप एक समय में ज्यादा सेब खा लेते हैं तो आपकी बॉडी फैट बर्न नहीं कर पायेगी और वजन बढ़ने लगेगा।

डाइजेशन बिगड़ सकता है
ज्यादा सेब खाने से आपका डाइजेशन (Digestion) बिगड़ सकता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है। जिसके ज्यादा मात्रा में पेट में जाने से पेट सम्बन्धी दिक्कतें हो सकती हैं।



ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है
पोषक तत्वों से भरपूर सेब अगर आप रोज़ ज्यादा मात्रा में खाते हैं। तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने की संभावना भी बनी रहती है।

दांतों में दिक्कत हो सकती है
आप सोच रहे होंगे कि ये कैसी बात हुई। लेकिन बता दें कि ज्यादा मात्रा में सेब खाने से आपके दांत ख़राब हो सकते हैं। दरअसल सेब एसिडिक (acidic) होता है जिससे दांतों में दिक्कत होने का डर रहता है।

रोज़ाना कितने सेब खाने चाहिए
वैसे तो एक व्यक्ति को एक दिन में एक ही सेब खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप दिन भर में मीडियम साइज के दो सेब तक खा सकते हैं। इससे ज्यादा सेब का सेवन करने से ये आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

सीबीएसई ने तैयार किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले चरण का शेड्यूल

Sun Oct 17 , 2021
नई दिल्ली। अगले 24 घंटे में सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) 10वीं-12वीं (10th and 12th) के लाखों छात्रों के लिए पहले चरण(First phase) की बोर्ड परीक्षा (Board exams) का कार्यक्रम (Schedule ) घोषित करने जा रहा है। पहले चरण में भी छात्रों के लिए परीक्षाएं दो हिस्सों में विभाजित की जा सकती हैं। पहले छोटे या […]