img-fluid

आमदनी बढ़ाने कंपाउंडिंग, लीज नवीनीकरण, नल कनेक्शन वैध करने चलाओ अभियान: निगमायुक्त

January 17, 2026

  • निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा कर दिए निर्देश

जबलपुर। शहर विकास और संस्थागत सुधार की दिशा में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिक सुविधाओं में विस्तार और निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा के साथ सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए समय सीमा में सभी कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिये।


  • निगमायुक्त ने इस दौरान नवीन सम्पत्तियों जिसमें व्यवसायिक और आवासीय चिन्हित कर दर्ज करने संबंधी कार्यो की जानकारी ली और 30 जनवरी तक अभियान चलाकर कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने अभियान के अंतर्गत अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने, कम्पाउंडिंग, लीज नवीनीकरण आदि के कार्यो में भी गति लाने के निर्देश दिये ताकि निगम की आय में बढ़ोत्तरी हो सके। निगम की आय में वृद्धि करने और वित्तीय ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए शहर में कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए जाएंगे। कंपाउंडिंग और लीज नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण। अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर उन्हें वैध करने की प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी। शहर में बनी नवीन आवासीय और कमर्शियल संपत्तियों को सर्वे के जरिए रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा ताकि टैक्स का दायरा बढ़ सके।

    बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा सम्मान
    अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए निगमायुक्त ने कहा है कि जो कर्मचारी अपने टारगेट को समय पर पूरा करेंगे और वसूली व अन्य प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के गरिमामयी अवसर पर सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

    Share:

  • सिर्फ शहर को साफ दिखाना मकसद नहीं, स्वच्छता संस्कार स्थापित करना लक्ष्य

    Sat Jan 17 , 2026
    निगमायुक्त ने 5 घंटे शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर देखे विकास कार्य, दिए निर्देश जबलपुर। शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक 5 घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved