
नई दिल्ली. शेयर बाजार (Stock market) को बजट रास नहीं आया और एक बार फिर कोहराम (Stock Market Crash) मचा है और बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बजट पेश होने के बीच ही अचानक भर-भराकर टूट गया, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. BSE Sensex एक झटके में 2300 अंक से ज्यादा गिर गया, तो वहीं NSE Nifty ने 750 अंक का गोता लगा दिया. मार्केट टूटने से रिलायंस, बीईएल और अडानी पोर्ट्स समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली.
सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty का हाल भी बेहाल नजर आया और शुरुआती उथल-पुथल के बाद इसमें भी गिरावट तेज हो गई औऱ ये करीब 750 अंक फिसलकर कारोबार करता नजर आया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved