
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP National President Nitin Naveen) की टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि एमपी के नेताओं को प्रमुख भूमिका मिल सकती है। कई दिग्गजों के नाम रेस में शामिल है। इनमें सीनियर से लेकर नई पीढ़ी को भी मौका दिया जा सकता हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को मौका मिल सकता है।
इसके अलावा गजेंद्र पटेल का नाम भी चर्चाओं में है। भारतीय जनता पार्टी नई पीढ़ी से युवा चेहरा भी निकाल सकती है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार में राजनैतिक नियुक्तियां भी जल्द ही होंगी। निगम मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण में नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर मंथन होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved