img-fluid

MP में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म

February 04, 2026

सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) के आगासौद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात हुई है। पुलिस ने मामले में तुरंत FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ घर ले गया और वहां घटना को अंजाम दिया। आरोपी स्थानीय ही है और अपनी नानी के घर इसी गांव में रहता था। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने आगासौद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है और उसका इलाज चल रहा है। यह घटना समाज में एक बार फिर से बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Share:

  • PM मोदी ने किसानों के हितों को...जीतू पटवारी ने अमेरिका से हुई ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया

    Wed Feb 4 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने अमेरिका से हुई ट्रेड डील (trade deal with America) को किसान विरोधी बताया हैं। ये ट्रेड डील देश के किसानों के हक में नहीं है। आज किसान सबसे ज्यादा ठगा हुआ है। एमपी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved