img-fluid

मैं हूं ना 2 में फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और फराह खान, डबल रोल में दिखेगा किंग खान, इसलिए होगा डबल धमाका

February 06, 2026

नई दिल्ली ।शाहरुख खान (Shahrukh Khan)फैंस के लिए खुशखबरी पर खुशखबरी आ रही है। लंबे समय से जिस फिल्म के सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था, अब उस पर ठोस अपडेट सामने आया है। साल 2004 में रिलीज हुई फराह खान(Farah Khan) डायरेक्टोरियल मैं हूं ना (I’m here) भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। अब खबर है कि इस सुपरहिट फिल्म(Superhit film) सीक्वल मैं हूं ना 2 प्लान किया जा रहा है और इसमें शाहरुख खान एक बार फिर मेजर राम प्रसाद शर्मा(Ram Prasad Sharma) अंदाज में वापसी कर सकते हैं।

लेकिन फैंस के लिए असली सरप्राइज यहीं खत्म नहीं होता। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शाहरुख खान फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आ सकते हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार फराह खान ने शाहरुख के सामने एक बेहद एक्साइटिंग डबल रोल का कॉन्सेप्ट रखा है, जिसे सुनकर सुपरस्टार काफी उत्साहित हैं। इस डबल रोल के जरिए फिल्म में इमोशन, एंटरटेनमेंट और ड्रामा को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ाने की प्लानिंग है। बताया जा रहा है कि शाहरुख दो बिल्कुल अलग और एक-दूसरे के अपोजिट किरदार निभाएंगे, जो कहानी को और दिलचस्प बना देगा।

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो मैं हूं ना 2 में भी देशभक्ति की झलक देखने को मिलेगी। सोर्स के मुताबिक कहानी भारत के सामने आने वाली एक नई चुनौती के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और इमोशनल सीन्स का जबरदस्त मेल होगा। खास बात यह है कि फिल्म की कोर स्टोरी का आइडिया खुद शाहरुख खान की तरफ से आया है। साथ ही मेकर्स ओरिजिनल कास्ट को भी वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पहले पार्ट की फील बनी रहे।

हालांकि अभी फिल्म को लेकर फाइनल मुहर नहीं लगी है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शाहरुख खान, फराह खान से किंग फिल्म की रिलीज के बाद मैं हूं ना 2 की पूरी कहानी सुनेंगे। इसके बाद ही किंग खान इस प्रोजेक्ट पर आखिरी फैसला लेंगे। ऐसे में फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।


  • इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे हैं। किसी ने लिखा कि “अगर शाहरुख फिर से मैं हूं ना में लौटते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।” वहीं एक यूजर ने कहा, “किंग के बाद फराह खान के साथ शाहरुख और वो भी मैं हूं ना 2, यह तो ब्लॉकबस्टर कॉम्बिनेशन है।”

    फिलहाल शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग में बिजी हैं, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। साथ ही दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी पहले ही कई हिट फिल्में दे चुकी है, ऐसे में किंग से भी काफी उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि किंग के बाद मैं हूं ना 2 पर क्या आधिकारिक ऐलान होता है।

    Share:

  • बांग्लादेश : अब मुल्क में चलेगा सिर्फ अल्लाह का कानून, चुनाव से पहले जमात के नेता का ऐलान

    Fri Feb 6 , 2026
    ढाका. बांग्लादेश (Bangladesh) में आगामी चुनावों (elections) से पहले जमात-ए-इस्लामी (Jamaat-e-Islami) को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या शेख हसीना के बाद के चुनावों से पहले जमात-ए-इस्लामी अपनी पुरानी विचारधारा की ओर लौट रही है. गुरुवार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved