img-fluid

Wealth Dreams Signs: सपने जो देते हैं अमीरी का संकेत, अगर नींद में दिखें ये दृश्य तो समझिए खुलने वाली है किस्मत

February 09, 2026

 

नई दिल्ली । स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने केवल हमारी कल्पना नहीं होते, बल्कि कई बार ये भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत(Signs of events) भी देते हैं। माना जाता है कि इंसान दो तरह के सपने देखता है। एक वे, जिन्हें वह जागते हुए देखता है और मेहनत व लगन से पूरा करने का प्रयास करता है। दूसरे वे सपने होते हैं, जो नींद की अवस्था में अचानक दिखाई देते हैं और जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता। स्वप्न शास्त्र(dream science) में नींद के दौरान दिखाई देने वाले कई दृश्य शुभ और अशुभ संकेतों (Bad omens)से जुड़े माने गए हैं। खासतौर पर कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो अचानक धन लाभ, (Financial gain) आर्थिक मजबूती (Economic strength) और समृद्धि(Prosperity) के आगमन का संकेत देते हैं।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार यदि सपने में मंदिर का लहराता हुआ ध्वज दिखाई दे, आकाश में सूर्य देव चमकते हुए नजर आएं या पूर्णिमा का चंद्रमा दिखे, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि काले बादलों के बीच से सूर्य निकलता हुआ दिखाई दे, तो यह इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति के जीवन से आर्थिक परेशानियां जल्द ही समाप्त होने वाली हैं और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन होना सबसे शुभ संकेतों में से एक माना गया है। मां लक्ष्मी का किसी भी रूप में दिखाई देना इस बात की ओर इशारा करता है कि व्यक्ति पर उनकी विशेष कृपा होने वाली है और उसे बड़ा आर्थिक लाभ, पदोन्नति या अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

कमल का फूल भी स्वप्न शास्त्र में विशेष महत्व रखता है। यदि सपने में तालाब, बगीचे या गुलदस्ते में खिला हुआ कमल दिखाई दे, तो इसे सुख-समृद्धि और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। चूंकि कमल का संबंध मां लक्ष्मी से है, इसलिए यह सपना आर्थिक उन्नति का संकेत देता है।

पशु-पक्षियों से जुड़े सपनों को भी शुभ माना गया है। स्वप्न में हंस, सारस या मोर जैसे पक्षियों का दिखना सौभाग्य का प्रतीक है। वहीं हाथी का दिखना यह दर्शाता है कि किस्मत आपका साथ देने वाली है। सपने में गाय को बछड़े के साथ या दूध देते हुए देखना भी धन लाभ और पारिवारिक सुख का संकेत माना जाता है।


  • पानी से जुड़े सपने भी आर्थिक उन्नति की ओर इशारा करते हैं। सपने में पानी से भरा कलश या घड़ा दिखना अत्यंत शुभ माना गया है। नदी, समुद्र देखना या स्वयं को साफ पानी में तैरते हुए देखना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि का प्रवाह बढ़ने वाला है।

    इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को हल्दी लगा हुआ देखे, तो यह शुभता और धन लाभ का संकेत माना जाता है। वहीं मधुमक्खी या उसका छत्ता दिखाई देना इस बात की ओर इशारा करता है कि मेहनत का फल अब मिलने वाला है और तरक्की के नए अवसर सामने आ सकते हैं।

    Share:

  • तमिलनाडु : देश के सबसे बड़े अंडा उत्पादन जिले में बर्ड फ्लू का खतरा, प्रदेश सरकार ने बढ़ाई चौकसी

    Mon Feb 9 , 2026
    नमक्कल. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुछ हिस्सों में एवियन इन्फलुएंजा (Bird flu) के मामले और पक्षियों की आसामन्य मौतों की खबरों के बाद नमक्कल जिला (Namakkal District) के पोल्ट्री फार्मों (Poultry farms) ने जैव-सुरक्षा और स्वच्छता उपायों को और सख्त कर दिया है। राज्य सरकार (state government) की ओर से जारी राज्यव्यापी सलाह के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved