img-fluid

करोड़ों के नुकसान से बचे अनुपम खेर, क्रेडिट कार्ड लौटाने वाले गार्ड की तारीफ में बोलेईमानदारी जिंदा है

February 09, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher)न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग (Acting)के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वह सोशल मीडिया(Social media) पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। कभी मां के साथ बातचीत का वीडियो,(Conversation video) तो कभी फैंस से मुलाकात के खास पल अनुपम खेर की पोस्ट्स हमेशा लोगों का दिल छू लेती हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक ऐसी घटना शेयर की है, जिसने यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में ईमानदारी (Honesty)जिंदा है।

दरअसल, अनुपम खेर हाल ही में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उनका क्रेडिट कार्ड कहीं गिर गया, जिसका उन्हें काफी देर तक पता नहीं चला। बाद में जब उन्हें कार्ड न मिलने की चिंता सताने लगी, तो वह काफी परेशान हो गए, क्योंकि क्रेडिट कार्ड पर पिन नहीं था और इससे बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता था। लेकिन तभी एक फोन कॉल ने उनकी चिंता को राहत में बदल दिया।

रविवार को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने संजय यादव नाम के एक गार्ड की जमकर तारीफ की। वीडियो में अनुपम बताते हैं कि संजय यादव को उनका क्रेडिट कार्ड मिला और उन्होंने बिना किसी लालच के उसे वापस लौटा दिया। अनुपम कहते हैं, संजय यादव जी, आप बहुत महान आदमी हैं। मेरा सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान क्रेडिट कार्ड गिर गया था। मैं बहुत परेशान था, काफी ढूंढा, क्योंकि उस पर पिन नहीं था। फिर मुझे फोन आया कि किसी को मेरा कार्ड मिला है और वह लौटाना चाहता है।

अनुपम खेर ने आगे जो बात बताई, वही इस घटना को और खास बना देती है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संजय यादव की ईमानदारी की तारीफ की, तो वह बेहद सादगी से बोले, “इसमें कौन सी बड़ी बात है। अनुपम के मुताबिक, यही बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित कर गई। अभिनेता ने भावुक होते हुए कहा वाह यादव जी, बहुत अच्छा लगा! जय हो!


  • इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा ईमानदारी जिंदा है! उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग संजय यादव की ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि ऐसे लोग ही समाज में उम्मीद बनाए रखते हैं।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर हाल ही में उनके निर्देशन में बनी फिल्म तन्वी द ग्रेट में नजर आए थे, जिसमें नवोदित अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने अहम भूमिका निभाई थी। अब वह जल्द ही खोसला का घोसला 2 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, परवीन डबास, तारा शर्मा और रवि किशन नजर आएंगे। बता दें कि खोसला का घोसला 2 साल 2006 में आई सुपरहिट फिल्म खोसला का घोसला का सीक्वल है, जिसने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।

    Share:

  • इंदौर की 153 कॉलोनियों से होगी 100 करोड़ की वसूली

    Mon Feb 9 , 2026
    कॉलोनी वैध हो गई तो भवन स्वामी विकास शुल्क देने को तैयार नहीं इंदौर। इंदौर नगर निगम द्वारा 153 कॉलोनियों से 100 करोड़ रुपए की वसूली की जाएगी। यह सभी वह कॉलोनी हैं, जो अवैध से वैध कर दी गई हैं। उक्त कॉलोनी वैध हो जाने पर इनमें रहने वाले नागरिक विकास शुल्क की राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved