img-fluid

सोना मोहपात्रा ने सलमान खान के नए गाने पर कसा तंज, 10 साल पुराने विवाद और परिवार को मिली धमकियों का किया खुलासा

November 18, 2026

नई दिल्ली ।बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ (Matrubhoomi) के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को लेकर गायिका सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए गाने की विषयवस्तु पर सवाल उठाए। इस दौरान सोना ने सलमान खान के साथ करीब 10 साल पहले हुए विवाद को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस विवाद के बाद उन्हें और उनके परिवार को किस तरह की धमकियों और अभद्र टिप्पणियों (Objectionable Comments) का सामना करना पड़ा था।

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ लंबे समय से चर्चा में है और इसके कुछ गाने भी सामने आ चुके हैं। फिल्म का ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाना सलमान खान ने खुद गाया है। इस गाने को लेकर सोना मोहपात्रा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की रचनात्मक दुनिया का हिस्सा नहीं बन पाना उनके लिए किसी नुकसान की बात है।

अपने वीडियो में सोना ने बताया कि वर्ष 2026 उनके पेशेवर संगीत करियर का 20वां साल है। इस मौके पर उन्होंने अपने करियर के उन महत्वपूर्ण पड़ावों का जिक्र किया, जिनमें वर्ष 2016 का विवाद भी शामिल है। उनके मुताबिक, उस समय उन्होंने सलमान खान के एक बयान की आलोचना की थी। सलमान ने एक फिल्म की शूटिंग के बाद अपनी थकान की तुलना कथित तौर पर रेप पीड़िता की स्थिति से की थी। सोना ने इसी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ आवाज उठाई थी।

सोना के अनुसार, इस आलोचना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें सामूहिक दुष्कर्म की धमकियां दी गईं और उनकी अश्लील तस्वीरें तैयार करके इंटरनेट पर साझा की गईं। इतना ही नहीं, उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया। सोना ने कहा कि उनकी मां को गंदी गालियां दी गईं और परिवार के सदस्यों को धमकियां मिलीं। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी थी।

गायिका ने यह भी बताया कि उस समय कई लोगों ने उन्हें समझाया था कि सलमान खान जैसे बड़े सितारे के खिलाफ बोलने से उनके करियर पर असर पड़ सकता है। कुछ लोगों का मानना था कि अगर उन्होंने यह विवाद नहीं किया होता तो उनका पेशेवर सफर और बेहतर हो सकता था। हालांकि, सोना ने ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपने करियर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह अपनी शर्तों पर काम कर रही हैं और अब तक कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं।

सोना ने वर्ष 2019 की एक अन्य घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने सलमान खान की उस टिप्पणी की आलोचना की थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़कर शादी करने के फैसले का मजाक उड़ाया गया था। सोना के मुताबिक, इस आलोचना के बाद भी उन्हें धमकियां मिली थीं। उन्होंने सलमान के शर्ट उतारकर खुद को मसीहा के रूप में पेश करने के अंदाज पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे वह प्रभावित नहीं होतीं।

‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाने पर टिप्पणी करते हुए सोना ने कहा कि जब उन्होंने इंस्टाग्राम खोला तो उन्हें यह गाना दिखाई दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कथित तौर पर सैनिकों के बलिदान से प्रेरित फिल्म में सुपरस्टार दो पेग पीने और हवाई जहाज बनने जैसी बातों पर गाना गा रहे हैं। उनके अनुसार, इस गाने ने उन्हें पुराने विवाद और उस दौरान झेली गई परिस्थितियों की याद दिला दी।


  • वीडियो के आखिर में सोना ने अपने पिछले 10 वर्षों के सफर और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उन्होंने सलमान खान के साथ विवाद नहीं किया होता और इसी तरह के कई गाने गाए होते, तो क्या उनका जीवन बेहतर होता? उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक के अनुभवों को देखते हुए उन्हें अब इस बात पर संदेह है कि वास्तव में किसके करियर को सहानुभूति की अधिक जरूरत है। उनका यह बयान एक बार फिर सलमान खान और सोना मोहपात्रा के पुराने विवाद को चर्चा में ले आया है।

    Share:

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, आजम खान की जमानत पर उठाया सवाल

    Wed Nov 18 , 2026
    नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है. मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) के एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ ED ने शीर्ष अदालत से तत्काल सुनवाई की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved