img-fluid

टीम इंडिया की जीत पर बोले बाबा बागेश्वर, पाकिस्तान को लेकर कह दी ये बड़ी बात

February 16, 2026

डेस्क: श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा देश तिरंगा लेकर सड़कों पर झूम रहा है, वहीं बाबा बागेश्वर का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पाकिस्तान की हार पर चुटकी लेते हुए ऐसी बात कह दी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.


  • अपनी कथा के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए बाबा बागेश्वर ने मैच के रोमांचक पलों को साझा किया. उन्होंने कहा, यह पूरे भारत के लिए बेहद खुशी की बात है. जब भारत बैटिंग करने आया और महज 12 रन पर पहला विकेट गिर गया, तो लोग मेरे पास आए. उन्होंने पूछा- गुरुजी, आपके पास शक्ति है तो बताइए क्या होगा? मैंने उनसे कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है, भगवान कृपा करेंगे. भारतीय टीम के खिलाड़ी बहुत दमदार हैं और यह मैच हम ही जीतेंगे.

    पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, हार के बाद अब उनके दिलों में सांप लोट रहा होगा. पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था और अब मैदान पर हमारे खिलाड़ियों ने उन्हें आइना दिखा दिया है. हम तो उनसे बस यही कहेंगे कि बेटा, तुम टेंशन न लो, बाप-बाप होता है.

    बाबा बागेश्वर ने न केवल बयान दिया, बल्कि अपनी कथा में मौजूद हजारों भक्तों से टीम इंडिया के लिए तालियां बजवाईं. उन्होंने मंच से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगवाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

    Share:

  • ओटीटी पर ‘धुरंधर’ का जलवा, 5 देशों में बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

    Mon Feb 16 , 2026
    मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna ) की फिल्म ‘धुरंधर-2’ (dhurandhar) की चर्चा के बीच फिल्म का पहला पार्ट ओटीटी पर बवाल मचा रहा है, लेकिन इस बीच इसका पहला पार्ट ओटीटी पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। सिनेमाघरों में सीमित रिलीज के बावजूद फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved