मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इन दिनों एक तेलुगू फिल्म है ‘अनगनगा ओका राजू’ (Anaganaga Oka Raju) तेजी से लोकप्रिय हो रही है। थिएटर में सफलता के बाद डिजिटल रिलीज पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त दर्शक जुटाए हैं और व्यूअरशिप के मामले में चर्चित फिल्म (Dhurandhar) को पीछे छोड़ने की बात सामने आ रही है।
इस फिल्म में Naveen Polishetty और Meenakshi Chaudhary मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब ओटीटी पर नई ऑडियंस तक पहुंच रही है।
अमीर बनने के सपने में उलझा ‘राजू’
फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी राजू नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है।
राजू एक जमींदार परिवार से होने का दावा करता है, लेकिन असल में उसकी ‘अमीरी’ सिर्फ दिखावे तक सीमित है। उसके पास वफादार नौकर हैं, जिनके सहारे वह समाज में अपनी शान बनाए रखने की कोशिश करता है। राजू का सपना है—किसी अमीर लड़की से शादी कर खुद सचमुच अमीर बन जाना। यही सोच उसे एक ऐसी योजना की ओर ले जाती है, जो आगे चलकर उसके लिए मुसीबत बन जाती है।
अमीर दुल्हन की तलाश और बड़ा ट्विस्ट
राजू एक ब्रोकर की मदद से ऐसी लड़की ढूंढने लगता है जो:
इकलौती संतान हो
बेहद अमीर परिवार से आती हो
आखिरकार उसकी मुलाकात चारुलता से होती है, जो देखने में बेहद अमीर लगती है। राजू तय कर लेता है कि यही उसकी ‘लाइफ की डील’ है।
लेकिन शादी की पहली रात ही उसे पता चलता है कि चारुलता का परिवार कर्ज में डूबा है और संपत्ति पहले ही खत्म हो चुकी है।
अब जिस अमीरी के लिए उसने शादी की, उसी के साथ भारी कर्ज भी उसके सिर आ जाता है।
हिंदी फिल्म की याद दिलाती है कहानी
फिल्म का प्लॉट कई दर्शकों को Mr. & Mrs. Khiladi की याद दिलाता है, जिसमें Akshay Kumar का किरदार अमीर बनने के लिए शादी करता है। हालांकि दोनों फिल्मों का ट्रीटमेंट और क्लाइमेक्स अलग बताया जा रहा है।
क्यों पसंद आ रही है फिल्म?
हल्की-फुल्की कॉमेडी और व्यंग्य
दिखावे बनाम असलियत की कहानी
मिडिल क्लास महत्वाकांक्षा पर मजेदार कटाक्ष
फैमिली एंटरटेनर टोन
इन्हीं तत्वों की वजह से ‘अनगनगा ओका राजू’ ओटीटी पर तेजी से ट्रेंड कर रही है और नई ऑडियंस को आकर्षित कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved