img-fluid

इंदौर के एमजी रोड पर नशेड़ी ने मचाया तांडव, बेकाबू स्कार्पियो ने कई वाहनों को रौंदा, फिर दुकान में जा घुसी गाड़ी

February 19, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के एमजी रोड (MG Road) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक स्कार्पियो चालक ने अपनी तेज रफ्तार कार से जमकर तांडव मचाया। नशे की हालत में बेकाबू हुई स्कार्पियो ने तीन से चार गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी और एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए है, जिन्हे MY हॉस्पिटल पहुँचाया गया है।

नशे में धुत था ड्राइवर, मचाया जमकर उत्पात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो चालक इतनी अधिक नशे की हालत में था कि उसे सड़क पर चल रहे वाहन और लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। एमजी रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में कार की रफ्तार देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कार ने पहले एक के बाद एक तीन-चार वाहनों को बुरी तरह ठोक दिया, जिससे गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के वक्त सड़क पर चल रहे राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।


  • दुकान में जा घुसी बेकाबू स्कार्पियो
    वाहनों को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और चालक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।

    Share:

  • हार्ट अटैक आने से पहले दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते कर लें पहचान, वरना...

    Fri Feb 20 , 2026
    नई दिल्ली। खराब लाइफ स्टाइल (bad lifestyle), अनावश्यक तनाव के कारण लोग हार्ट रोगों के शिकार हो रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, हर साल हार्ट रोगों से दुनिया भर में करीब 1.8 करोड़ लोगों की जान जाती है. इन बीमारियों में कोरोनरी हार्ट डिसीज (coronary heart disease) , सेरेब्रोवास्कुलर डिसीज, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved