img-fluid

किश्तवाड़ में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन में 2 एके-47 राइफल भी बरामद की

February 22, 2026

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सुदूर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में सैनिकों ने दो आतंकियों के शव बरामद किए। उनके पास दो एके-47 राइफल भी मिलीं। सेना की टुकड़ी व्हाइट नाइट कॉर्प्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि किश्तवाड़ जिले में दो आतंकी मारे गए।


  • अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टुकड़ियों ने तलाश अभियान शुरू किया और दौरान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।

    सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर के भीतर छिपे आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अभी भी जारी है। अब तक दो आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। पिछले महीने चटरू जंगल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हुईं, जिसमें एक सैनिक शहीद हुआ और एक आतंकवादी मारा गया।

    Share:

  • AIR INDIA ने 23 तारीख की ये फ्लाइट्स कर दी कैंसिल

    Sun Feb 22 , 2026
    नई दिल्ली। घरेलू एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अमेरिका के पूर्वी तट पर गंभीर शीतकालीन तूफान की चेतावनी के बीच 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा, कुशल-क्षेम और सुविधा को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved