img-fluid

UP : घर में लगी भीषण आग, झुलसने से एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत 6 की मौत

February 24, 2026

मेरठ. मेरठ (Meerut) के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में एक घर (house) में भीषण आग (massive fire) लग गई. जिससे 5 बच्चों समेत 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई. वहीं आग में झुलसे एक महिला की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगा रही है कि आखिर घर में आग कैसे लगी?

बताया जाता है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम है. जिसके ऊपर परिवार रहता है. सोमवार देर शाम इकबाल अपने भाई के साथ नमाज के लिए गए थे. घर में दो महिलाएं और पांच बच्चे थे. तभी अचानक आग लग गई. पड़ोसियों ने घर में आग की लपटे उठती देखी तो हंगामा मच गया. जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई.


  • सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं. जैसे तैसे फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई. इलाके की तंग गलियां होने की वजह से फायर ब्रिगेड को आने में भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा. घर में मौजूद पांच बच्चे और दो महिलाएं आग में फंसने के कारण झुलस गए. जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकल गया.

    सभी को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. जहां से एक को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया. सभी की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आग लगने की एक घटना में एक ही परिवार के 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई.

    आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. आग लगने के वजहों की जांच की जा रही है. वहीं घटना को लेकर फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी का भी बयान आया है. अधिकारी ने बताया कि एक घर में आग लग गई थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और आग पर काबू पाया. साथ ही झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया. जहां 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

    Share:

  • INS अंजदीप से नौसेना की ताकत बढ़ी, पानी में कहीं नहीं बचेगा भारत का दुश्मन

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली। समुद्री सुरक्षा (Maritime Security) को और मजबूत बनाने की दिशा में भारतीय नौसेना लगातार स्वदेशी युद्धपोतों (Indigenous Warships) को अपने बेड़े में शामिल कर रही है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अत्याधुनिक एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट आईएनएस ‘अंजदीप’ (INS Anjdeep) नौसेना का हिस्सा बनने जा रहा है। यह युद्धपोत समुद्र की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved