
डेस्क: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच टकराव अब खुली जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान इजरायल युद्ध में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, जिसके बाद हालात और ज्यादा भड़क गए हैं. ईरान में जामकरान मस्जिद पर लाल झंडाफहराया गया है, जिसका मतलब है खून का बदला खून से लेना. ईरान ने इजरायल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से नए हमले शुरू कर दिए हैं, जबकि ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने हमला बढ़ाया तो उसे पहले से भी ज्यादा ताकत से जवाब दिया जाएगा. संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने दावा किया कि ईरान हर हालात के लिए तैयार है, जबकि अली लारीजानी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल को ऐसा जवाब मिलेगा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे. खामेनेई की मौत के खिलाफ दुनिया भर के शिया प्रदर्शन कर रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved