img-fluid

दुबई में फंसे इंदौर के पर्यटक, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने भारत सरकार से मदद की गुहार

March 01, 2026

दुबई। दुबई (Dubai) में हालात तनाव-पूरण बने हुए हैं, जहां इंदौर (Indore) से गए कई पर्यटक और उनके परिवार फंसे हुए हैं। एक वायरल वीडियो में, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला (Sanjay Shukla) ने वहां की गंभीर स्थिति का विवरण दिया है और भारत सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

वीडियो में संजय शुक्ला ने बताया कि दुबई में स्थिति काफी खराब हो चुकी है। उन्होंने खिड़की से बाहर दिखते हुए कहा कि उनके ठीक पीछे एक धमाका हुआ है और पिछले एक घंटे से धुआं उठ रहा है। उन्होंने यह भी दवा की कि दुबई एयरपोर्ट पर भी बम गिरा है, जिसकी वजह से पूरा ट्रैफिक जाम हो गया है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार मोबाइल पर अलार्म बजाकर लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लोगों को अपने कमरों में रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


  • वीडियो में संजय शुक्ला ने भावुक होते हुए बताया कि उनके साथ उनका बेटा और कुछ दूसरे परिवारों के बच्चे और पोते भी हैं। सभी लोग काफी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वापस लौटने के लिए ईरान का रास्ता लेना पड़ता है, जो इस समय सुरक्षित नहीं लग रहा है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    संजय शुक्ला ने भारत सरकार से निवेदन किया है कि वो दुबई सरकार से बात करके उन्हें और अन्य भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि कुछ इंदौर के लोग वहां फंसे हुए हैं और उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाने की जरूरत है।

    अब तक इस मामले पर भारत सरकार या विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फेल हो रहा है।

    Share:

  • 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव

    Sun Mar 1 , 2026
    नई दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते का भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी सामरिक जरूरतों के आधार पर बहु-स्रोत रक्षा खरीद की नीति जारी रखेगा और साथ ही स्वदेशी रक्षा उत्पादन को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved