img-fluid

खोवा बर्फी, नमकीन के नमूने लिए, भेजा लैब

March 02, 2026

जबलपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत होली के त्यौहार को देखते हुये रविवार को भी मिष्ठान्न विकय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।



  • खाद्य सुरक्षा प्रशासन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण में आईटीआई पाटन रोड़ स्थित रूपाली स्वीट्स से मावा एवं बेसन सेव, त्रिमूर्ति नगर स्थित अग्रवाल स्वीट्स से गुझिया एवं रसगुल्ला, ग्राम मझगवां स्थित शिवम स्वीट्स से बेसन लड्डू और नमकीन, सिहोरा स्थित आकाश डेयरी से मावा, विजय स्वीट्स से चकली और सलौनी, खोवा मण्डी जबलपुर में मुकेश खोवा भण्डार से खोवा, सरावगी खोवा भण्डार से खोवा, रोहित खोवा भण्डार से खोवा, जितेन्द्र पेड़ा भण्डार से खोवा और खोवा पेड़ा, मेडिकल स्थित बडकुल मिष्ठान्न भण्डार से मावा एवं नमकीन, बीकानेर स्वीट्स से खोवा बर्फी एवं नमकीन, गोराबाजार स्थित आर्यन स्वीट्स से खोवा बर्फी तथा गुप्ता स्वीट्स से सलौनी के नमूने लिये गये। निरीक्षण के दौरान मावा, घी, पनीर जैसे दुग्ध उत्पादों में मिलावट की पहचान हेतु मौके पर ही यूरिया, डिटर्जेंट तथा स्टार्च एवं शक्कर की जांच भी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाई तथा नमकीन आदि का निर्माण तथा संग्रहण स्वच्छ परिवेश में करने, ढंक कर रखने तथा अधिक मात्रा में मिठाइयों का निर्माण नहीं करने के निर्देश खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं को दिये गये।

    Share:

  • हर रविवार, सज रहा जैविक हाट बाजार, बढ़ रहे खरीदार

    Mon Mar 2 , 2026
    जबलपुर। जिला प्रशासन जबलपुर एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से कृषि उपज मंडी जबलपुर में प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जा रहे जैविक हाट में लगातार खरीदारों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों और उपभोक्ताओं के मध्य प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved