img-fluid

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, शादी समारोह में कई दिग्गज हुए शामिल

March 05, 2026

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने सानिया चंदोक के साथ 7 फेरे लिए. 03 मार्च को महालक्ष्मी रेस कोर्स में मेहंदी का निजी फंक्शन हुआ. मेहंदी की रस्म में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की.

इसी तरह शादी में भी कई दिग्गजों मेहमान के तौर पर नजर आए, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल रहे. तो आइए जानते हैं कि इस शादी में शिरकत करने वाले मेहमान कौन-कौन से रहे.

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होने वाले मेहमान
बता दें कि अर्जुन की शादी के फंक्शन में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मौजूदा चयनकर्ता अजीत अगरकर भी नजर आए. इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ दिखे. इसके अलावा अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, सुरेश रैना वेंकटेश प्रसाद, आकाश चोपड़ा और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज शामिल रहे.

राजनीतिक हस्तियों को भी मिला था निमंत्रण
शादी के लिए तमाम राजनीतिक हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं. इस तरह अर्जुन की शादी का समारोह काफी भव्य रहा.

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हनियां?
गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं. वह मुंबई के उद्योगपति रवि घाई की पोती हैं. सानिया एक पेट केयर ब्रांड का मालिकाना हक रखती हैं, जहां पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इस तरह की चीजें होती हैं.

इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे अर्जुन
आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ में अर्जुन को कितने मौके मिलते हैं और वह कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Share:

  • PM मोदी ने की यूक्रेन और ईरान जंग रोकने की अपील, बोले- संवाद एकमात्र तरीका

    Thu Mar 5 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब (Alexander Stubb, President of Finland) की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। इससे पहले फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved