img-fluid

अमेरिका-ईरान युद्ध से पाकिस्तान में नया संकट! ईंधन खरीदने की होड़ में पेट्रोल पंप पर गोलीबारी

March 08, 2026

लाहौर। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते पाकिस्तान में ईंधन की कमी की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर पाकिस्तान के कई शहरों में अफरा-तफरी मच गई। लाहौर के एक पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। विवाद में ग्राहकों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट में हुई, जब दस्का रोड पर एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई।


  • पुलिस के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस के मुताबिक, एक कार से आए दो व्यक्तियों ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया और फिर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को अपने साथ लाए दो डिब्बों में पेट्रोल भरने को कहा।

    पेट्रोल पंप कर्मचारी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि सरकारी नीति के तहत डिब्बों में पेट्रोल भरना मना है। पुलिस अधिकारी दोस्त मोहम्मद ने कहा, ‘इससे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और कार सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई।’

    कार सवार उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर वहां से चले गए। लगभग एक घंटे बाद, कार सवार हथियारों के साथ आए, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला किया और उन पर गोलियां चलाईं, जिससे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।’ घायलों में शामिल 25 वर्षीय मोहम्मद सिबतैन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

    Share:

  • "This is not an insult to the President, but to the Constitution..." PM Modi again attacked the Mamata Banerjee government for violating protocol.

    Sun Mar 8 , 2026
    New Delhi: Prime Minister Narendra Modi inaugurated and laid the foundation stone for several development projects worth approximately ₹33,500 crore in Delhi on Sunday, International Women’s Day. Addressing a public gathering on the occasion, he strongly criticized the TMC government in West Bengal for violating the protocol of President Draupadi Murmu. The PM accused the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved