
नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस(Popular South Indian film actress) Priyanka Mohan अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट(international project) में नजर आने वाली हैं। उनकी नई फिल्म(new film) Made In Korea जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर (OTT platform Netflix.)रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में दुनिया भर में लोकप्रिय कोरियन सीरीज(globally popular Korean series) Squid Game के कलाकार भी दिखाई देंगे, जिससे भारतीय और कोरियन सिनेमा(Indian and Korean cinema) का एक अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
फिल्म का निर्देशन निर्देशक R. Karthik ने किया है। कहानी तमिलनाडु के कन्याकुमारी की एक लड़की शेंबा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका मोहन निभा रही हैं। शेंबा का सपना बचपन से कोरिया जाने और वहां की संस्कृति को करीब से समझने का होता है। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह वह भारत से सियोल पहुंचती है और वहां के अलग माहौल, भाषा और संस्कृति में खुद को ढालने की कोशिश करती है।
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी इंटरनेशनल स्टारकास्ट है। फिल्म में Park Hye-jin और No Ho-jin जैसे कोरियन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिन्हें दर्शक पहले ही Squid Game के जरिए जान चुके हैं। भारतीय और कोरियन कलाकारों के बीच दिखाया गया सांस्कृतिक आदान-प्रदान फिल्म को और भी खास बनाता है।
फिल्म 12 मार्च 2026 को सीधे Netflix पर रिलीज होगी। दर्शक इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में देख सकेंगे। इस तरह यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं और देशों के दर्शकों को एक साथ जोड़ने की कोशिश करती नजर आएगी।
अगर Priyanka Mohan के करियर की बात करें तो उनका जन्म 20 नवंबर 1995 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई चेन्नई में की और बाद में बेंगलुरु के डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। अभिनय की दुनिया में उन्होंने कन्नड़ फिल्म Ondh Kathe Hella से डेब्यू किया। इसके बाद वह कई सफल फिल्मों जैसे Doctor, Don, Etharkkum Thunindhavan और Saripodhaa Sanivaaram में नजर आ चुकी हैं।
अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट Made In Korea के जरिए प्रियंका मोहन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भारतीय कहानी और कोरियन कलाकारों के साथ बना यह प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए एक नया सिनेमाई अनुभव साबित हो सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved