
नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने घरेलू ईंधन (Domestic fuel) सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कंपनी ने जामनगर स्थित अपने रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में एलपीजी उत्पादन (LPG production) बढ़ाया है। जामनगर दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग हब है, और यहां की उत्पादन टीम दिन-रात काम कर रही है ताकि घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई स्थिर और भरोसेमंद बनी रहे।
रिलायंस के मुताबिक यह कदम भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है। साथ ही, केजी-डी6 बेसिन से निकली प्राकृतिक गैस को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की ओर मोड़ने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला राष्ट्रीय ऊर्जा प्राथमिकताओं और देश की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि उनके लिए देश की ऊर्जा सुरक्षा और करोड़ों भारतीय परिवारों का हित सर्वोच्च है। रिलायंस सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है और सभी राष्ट्रीय नियमों और आवंटन प्राथमिकताओं का पूरी तरह पालन कर रही है।
रिलायंस का कहना है कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऊर्जा की सप्लाई उन क्षेत्रों और समुदायों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। वैश्विक अनिश्चितता के समय में रिलायंस देश के साथ मजबूती से खड़ा है और आवश्यक ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved